गर्लफ्रैंड नहीं..अब मिलिए सलमान खान के न्यू BFF से!

[गपशप] सलमान खान की गर्लफ्रैंड के नाम पर तो हमेशा ही कंफ्यूजन बना रहता है। बहरहाल यहां हम उनके न्यू बेस्ट फ्रैंड की खबर लेकर आए हैं। अरे, ज्यादा न सोचिए..सलमान के ये नए बेस्ट फ्रैंड कोई और नहीं बल्कि उनके को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं।

जी हां, कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बजरंगी भईजान' में ये दोनों एक्टर एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। पिछली बार हमने इन्हें फिल्म 'किक' में साथ देखा था। बजरंगी भाईजान की शूटिंग फिलहाल कश्मीर में हो रही है। यहां फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग होनी है।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

सेट पर मौजूद सूत्र के अनुसार, सलमान और नवाजुद्दीन यहां काफी अच्छा समय गुजार रहे हैं। दोनों सीन की शूटिंग के दौरान भी एक दूसरे की काफी मदद करते हैं। वहीं, कभी कभी सलमान शूट जल्दी खत्म कर नवाजुद्दीन के साथ शाम को घूमने भी निकल जाते हैं। दोनों को कश्मीर के कई लोकल जगहों पर स्पॉट किया गया है। वहीं कभी कभार निर्देशक कबीर खान भी उनके साथ हो लेते हैं।

Leaked PICS: बजरंगी भाईजान के सेट पर कश्मीरी लुक में सलमान खान

सूत्र ने बताया कि दोनों एक्टरों को कश्मीर के राजनीतिक मुद्दे पर बात करना काफी पसंद है। दोनों वहां के लोकल लोगों से इस बाबत बात करते रहते हैं।

बता दें, बजरंगी भाईजान की शूटिंग कश्मीर में 40 दिनों तक चलनी है। जल्द ही यहां करीना कपूर भी सलमान और नवाजुद्दीन को ज्वॉइन करने वाली हैं। फिल्म इस साल 17 जुलाई को रिलीज होगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X