#ViralPics: ऐसे बन रहा है सलमान खान का जुड़वा सीक्वल!
सलमान खान बच्चों के फेवरिट हो जाते हैं और बच्चे सलमान खान के फेवरिट हो जाते हैं। इन दो बातों में कोई शक नहीं है। लेकिन हाल ही में अर्पिता खान ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं कि ऐसा लगा कि सलमान खान हमेशा बच्चे ही हैं।
दरअसल, ये तस्वीरें हैं अर्पिता के बेटे आहिल और सलमान के एक जैसे एक्सप्रेशन वाली। यानि कि जुड़वा फोटो। कोई भी देखकर जुड़वा का सीक्वल बना दे इतनी सेम टू सेम तस्वीरें। अंग्रेज़ी में Twinning कहते हैं जिसे।

गौरतलब है कि आहिल आजकल सलमान खान की आंखों का तारा बने रहते हैं। वैसे होता भी है, घर का जो सबसे छोटा बच्चा होता है उसे सबसे ज़्यादा प्यार और दुलार मिलता ही है। और आहिल कितने चंचल हैं ये तो आप इन तस्वीरों से भी पता कर सकते हैं--->[प्रियंका चोपड़ा को टुकुर टुकर देखता रह गया सलमान का आहिल!]
लेकिन इन तस्वीरें को देखकर वाकई लगता है कि सलमान खान और आहिल बिल्कुल एक जैसे हैं। वैसे हाल ही में आहिल मामूजान से मिलने ट्यूबलाइट के सेट पर भी पहुंचे थे।
लेकिन आज की सबसे क्यूट तस्वीरें तो यही हैं, सलमान खान और आहिल की सेम टू सेम तस्वीरें। जिन्हें देखकर आपका दिन बन जाएगा और शायद आपको भी आईडिया लग जाए कि आपको भी अपने घर के बच्चों के साथ ऐसी तस्वीरें खिंचवा लेनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications









