RUMOUR: 'बजरंगी भाईजान 2'.. फिर से बनेगी सलमान- नवाज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को भला कौन भूल पाया है। साल 2015 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल बजरंगी भाईजान के सीक्वल की कहानी भी खूब जोर शोर से सुर्खियों में छाई है। कबीर खान ने भी इन अफवाहों को यूं ही छोड़ दिया है।
सलमान खान से भी एक एवार्ड फंक्शन के दौरान पूछा गया तो उन्होंने भी बजरंगी भाईजान के सीक्वल के बात टाल सी दी। लेकिन हाल ही में कबीर खान और सलमान खान को साथ में पार्टी करते देखा गया। इतना ही नहीं, बल्कि फिर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी इन दोनों को शामिल किया।
''बजरंगी भाईजान साल की BEST फिल्म है.. किसी से भी पूछ लो.. अवार्ड शो बेकार है!''
तीनों ने पार्टी में काफी समय साथ गुजारा और काफी बातें करते भी देखे गए। हालांकि अभी तक बजरंगी भाईजान 2 पर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन काफी उम्मीद जताई जा रही है कि कबीर खान इसके सीक्वल पर काम करेंगे।
बहरहाल, बजरंगी भाईजान सीक्वल छोड़े, यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications



