Shoot PICS: अजय देवगन के बाद सलमान खान.. लोकेशन से ही ब्लॉकबस्टर है 'ट्यूबलाइट'!

By Neeti

लगता है हमारे एक्टर्स को पहाड़ों से कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया है। तभी तो 'शिवाय' में अजय देवगन ऊंची पहाड़ियां और बर्फ की वादियों के बीच ही नजर आ रहे हैं। वहीं, अब सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट में भी हम ऊंची- ऊंची पहाड़ियों पर दबंग खान को देखेंगे।

सलमान खान की 3 धमाकेदार सीक्वल.. FULL एक्शन.. किसे कहेंगे YES!

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में शुरु हो चुकी है। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुई हैं, जहां सलमान खान शूटिंग करते दिख रहे हैं। कबीर खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि वे 12 हजार फीट ऊंचाई पर सेट बनाकर शूट कर रहे हैं। लेकिन काले बादलों ने काफी मुश्किलें पैदा किया है।

Tubelight

नीचें देखें ट्यूबलाइट के सेट की तस्वीरें-

ट्यूबलाइट की शूटिंग मनाली में शुरू हो चुकी है। सलमान खान समेत पूरी टीम 12 हजार फीट ऊंचाई पर सेट बनाकर शूट कर रहे हैं।

तस्वीरों से साफ है कि इस फिल्म में भी सलमान खान बजरंगी भाईजान की तरह आम आदमी ही बने हैं।

कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की है। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर देगी।

ट्यूबलाइट के सेट पर रिलैक्स करते सलमान खान और उनकी को-स्टार Zhu Zhu..

ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..

ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।

फिल्म के लोकेशन पर तस्वीरें खिंचाती चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu.. बता दें, सलमान खान के साथ इनकी अच्छी दोस्ती हो गई है।

कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X