सलमान खान की अगली फिल्म होगी दबंग की तेलुगू रीमेक गब्बर सिंह के डायरेक्टर के साथ, तैयार हो रही स्क्रिप्ट

कोरोना काल के बाद बॉलीवुड का हर छोटा बड़ा सितारा बेहद व्यस्त है। लेकिन इतने सारे प्रोजेक्ट्स के बीच भी स्टार्स ढेरों नई कहानियां सुन रहे हैं और नई फिल्में साईन कर रहे हैं। सलमान खान के पास इस समय चार फिल्में हैं और अब रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें पांचवी फिल्म ऑफर होने जा रही है।

मशहूर तेलुगू डायरेक्टर हरीश शंकर, सलमान खान को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच करने जा रहे हैं और इसकी पुष्टि पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में की है। गौरतलब है कि डायरेक्टर हरीश शंकर, हाल ही में सलमान खान से मिले थे और उनकी मुलाकात की तस्वीरों ने फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया।

salman-khan-might-collaborate-with-dabangg-remake-gabbar-singh-director-after-a-fall-out

सलमान खान हाल ही में एक एड की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान, हरीश शंकर उनसे मिलने पहुंचे। सूत्रों की मानें तो हरीश शंकर इस समय एक स्क्रिप्ट पर काम करने जा रहे हैं और जल्दी ही वो इसके लिए सलमान खान को अप्रोच करेंगे। वैसे भी आजकल हिंदी फिल्मों के दर्शकों में साउथ के कंटेंट का क्रेज़ तेज़ी पर है।

दबंग रीमेक के डायरेक्टर हरीश शंकर

दबंग रीमेक के डायरेक्टर हरीश शंकर

गौरतलब है कि डायरेक्टर हरीश शंकर, मशहूर तेलुगू फिल्म गब्बर सिंह के डायरेक्टर। गब्बर सिंह हिंदी फिल्म दबंग का रीमेक थी जहां सलमान खान की भूमिका निभाई थी पवन कल्याण ने। लेकिन गब्बर सिंह के सीक्वल सरदार गब्बर सिंह के दौरान ये कहा गया कि ये फिल्म दबंग 2 का रीमेक नहीं है। पर फिल्म रिलीज़ के बाद दोनों सीक्वल में काफी समानताएं थीं और अरबाज़ खान ने इस पर आपत्ति जताई थी। चूंकि मामला बात करने से नहीं सुलझा था तो कोर्ट तक पहुंचा था।

सलमान खान फूंक फूंक कर रख रहे हैं कदम

सलमान खान फूंक फूंक कर रख रहे हैं कदम

बात करें सलमान खान की तो इस वक्त वो अपने करियर में हर कदम फूंक फूंक कर रख रहे हैं। सलमान खान एक्शन और मसाला फिल्मों में भी दमदार कहानियों वाली फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं। वक्त आ चुका है कि वो अपने करियर की दिशा बदलें क्योंकि ज़ाहिर तौर पर दर्शक उन्हें विशुद्ध मसाला फिल्मों में नकारना शुरू चुके हैं। दिलचस्प ये है कि सलमान खान के किरदार टाईगर के साथ यशराज फिल्म्स पहले से एक स्पाई यूनिवर्स बनाने की तैयारी में हैं जिसके मुख्य किरदार होंगे टाईगर सलमान, पठान शाहरूख और वॉर के कबीर ऋतिक रोशन।

डिब्बाबंद कर दी फिल्म

डिब्बाबंद कर दी फिल्म

सलमान खान फिल्मों के चुनाव में कोई गलती नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 32 सालों बाद करियर की पहली बायोपिक करने का फैसला लेने के बाद फिल्म छोड़ दी। सलमान खान भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक की बायोपिक के लिए हां कर चुके थे। लेकिन सलमान खान, टाईगर ज़िंदा है में भी एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में उन्हें रवींद्र कौशिक के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। खासतौर से तब जब वो पहले से ही टाईगर सीरीज़ की अगली फिल्म कर रहे हैं। इसलिए, सलमान खान ने राजकुमार गुप्ता की फिल्म को ना करने का फैसला किया। अब राजकुमार गुप्ता, सलमान खान के साथ काम करने के लिए नई कहानी ढूंढ रहे हैं।

काफी समय से हाथ लग रही सिर्फ निराशा

काफी समय से हाथ लग रही सिर्फ निराशा

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में सलमान खान ने औसत और फ्लॉप फिल्मों की लाईन लगा दी है। इनमें ट्यूबलाइट से लेकर भारत और रेस 3 से लेकर दबंग 3 तक शामिल है। ऐसे में सलमान को कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। खासतौर से तब जब उनके साथ के एक्टर्स अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और आमिर खान बेहतरीन काम कर रहे हैं। ईद पर रिलीज़ हुई उनकी आखिरी फिल्म राधे के बाद तो लोगों ने सलमान खान का खूब मज़ाक उड़ाया।

करने वाले हैं मेकओवर

करने वाले हैं मेकओवर

खबरें हैं कि दबंग 4 के साथ अब सलमान खान चुलबुल पांडे को भी नए अवतार वापस लेकर आएंगे। अभी भी चुलबुल का Sense of Humor उसके पास ही रहेगा लेकिन फिर भी उसके किरदार में और संजीदगी आएगी। दबंग 4 का आईडिया सलमान खान को फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने पिछले साल दिया था जो सलमान खान को काफी पसंद आया था। इधर तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था। दबंग 4, 2022 में फ्लोर पर चली जाएगी।

टाईगर 3 की तैयारी में व्यस्त

टाईगर 3 की तैयारी में व्यस्त

फिलहाल तो सलमान खान अपनी यशराज फिल्म टाईगर 3 की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म की काफी शूटिंग पूरी हो चुकी है। दूसरी तरफ, सलमान खान अपनी अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म से सलमान खान ने अपना पहला लुक भी शेयर कर दिया है। इस फिल्म को पहले साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे थे लेकिन सलमान खान के साथ क्रिएटिव मतभेद होने के बाद उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी और अब सलमान खान खुद ये फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्में ही फिल्में

फिल्में ही फिल्में

टाईगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली के बाद सलमान खान दो और फिल्मों पर काम शुरू करेंगे - बजरंगी भाईजान सीक्वल और नो एंट्री सीक्वल। इसके अलावा, सलमान खान, शाहरूख खान की फिल्म पठान और चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर के लिए कैमियो शूट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X