So SWEET! अपने फैंस को ऐसे सरप्राइज देते हैं सलमान खान.. शानदार
[गपशप] भले ही 'बजरंगी भाईजान' कुछ महीने पहले आई हो, लेकिन सलमान खान अपने फैंस के प्रति इस बर्ताव के लिए काफी पहले से जाने जाते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने एक फैन को इसी तरह सरप्राइज किया, जब सलमान अपने नन्हे फैन से अचानक मिलने पहुंच गए।
पाकिस्तान से आए 11 साल के अब्दुल बसित सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। अब्दुल मुंबई में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आए हैं, जहां बच्चे ने सलमान खान से एक बार मिलने की इच्छा जताई। आश्चर्य की बात यह है कि जब सलमान खान को छोटे बच्चे की यह बात पता चली तो सलमान शूटिंग से समय निकालकर उससे मिलने चले आए।
ALERT: 'सुल्तान' में सलमान खान का पहलवान लुक.. कुछ ऐसा होगा!
जानकर खुशी होगी कि सलमान खान ने न सिर्फ बच्चे के साथ तस्वीर खिंचाया, बल्कि बैठकर कुछ बातें भी की और उसके हिम्मत की दाद दी। बच्चा अपने स्टार से मिलकर बातें कर काफी हुआ।
SURPRISE: 50वें जन्मदिन पर सलमान खान फैंस को देंगे यह खास 'तोहफा'
बता दें सलमान खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' और टीवी शो बिग बॉस की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लिहाजा, ऐसे में अपने फैन के लिए समय निकालकर सलमान खान ने एक उदाहरण खड़ा किया है।
बहरहाल, एक फैन को तो सलमान खान ने खुश कर दिया। लेकिन अपने बाकी फैंस के लिए सलमान खान एक के बाद फिल्में लेकर आ रहे हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications

