करोड़ों की कमाई के लिए..सलमान की स्पेशल प्लानिंग..SUPER ब्लाॅकबस्टर
सलमान खान अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म टाइगर जिंदा है में एक खास सांग को अपनी आवाज दे सकते हैं!
एक था टाइगर का सीक्वल टाइगर जिंदा है धमाकेदार होने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह इस फिल्म में सलमान खान का होना तो है ही। इसके साथ एक और खास बात है जो इन दिनों इस फिल्म से जुड़ी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान एक रोमांटिक सांग को अपनी आवाज दे सकते हैं। जी हां। वह टाइगर जिंदा है में एक रोमांटिक सांग गाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
इस सिलसिले वह जल्द ही इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस सांग का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशनल सांग के तौर पर भी किया जा सकता है। पिछले बार की तरह इस बार भी टाइगर जिंदा है के म्यूजिक पर बड़ी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।

बीच में यह भी खबर आयी थी कि इस फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान सलमान और कैटरीना के बीच एक सांग की शूटिंग की गई। यह पहली बार नहीं होगा जब सलमान खान किसी फिल्म के लिए अपनी आवाज देंगे।
अपनी फिल्मों में म्यूजिक को लेकर सलमान खान हमेशा से ही फोकस रहे हैं। वह इससे पहले हीरो फिल्म के सांग मैं हूं हीरो तेरा सांग गा चुके हैं। यहां तक कि किक में भी उन्होंने हैंगओवर सांग गाया था।
उनका यह दोनों सांग सुपरहिट हुआ था। टाइगर जिंदा है में भी वह अपनी आवाज का कमाल दिखा सकते हैं। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि आखिर कैसी होगी सलमान खान की टाइगर जिंदा है। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications