सात फेरों के बंधन में बंधे सलमान असिन?
इन दिनों दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन और सलमान खान की शादी की चर्चा जोरों पर है। जी हां, मीडिया की मानें तो असिन और सलमान ने अपने खास दोस्तों के सामने सात फेरों के बंधन में बंध गए हैं।
खबरों में तो ये तक कहा गया है कि ये खबर सुनते ही असिन के माता-पिता सलमान-असिन की शादी रोकने भी पहुंचे मगर रोक नहीं पाए। अब हम आपको बताते हैं असलियत क्या है? असिन में मिड डे को बताया कि सलमान और असिन की शादी के बारे में जो अफवाहें उड़ाई जा रही थीं आखिर वो सच हो गई है।
वोट करें- इस साल सिनेमा में क्या रहा सबसे अच्छा और सबसे बुरा
असिन ने कहा, ''मैंने और सलमान ने वाकई शादी कर ली है।'' मगर ये अनीस बजमी की आने वाली फिल्म 'रेडी' की शूटिंग का हिस्सा है। चलिए अब ये सुन के सलमान और असिन दोनों के फैन्स को राहत मिली होगी।
मिड डे ने ये भी लिखा कि अपनी और असिन की शादी की अफवाह का सलमान ने जमकर लुत्फ उठाया और असिन को उनके मित्रों के बधाई संदेश तक पहुंच गए। फिल्म की शूटिंग में दोनों ने पंजाबी तरीके से शादी की और अब दोनों स्टार्स का कहना है कि वो जब शादी करेंगे तो भी पंजाबी तरीके से ही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications