सलमान को चाहिए इंदौर की सजनी

Salman khan
सलमान की शादी अब बॉलीवुड के लिए पहेली बन चुकी है। जब भी सलमान मीडिया के सामने आते हैं तो उन्हें अपनी शादी के सवालों से रूबरू तो होना ही पड़ता है और सलमान हर बार की तरह कोई गोलमोल जवाब देकर बच जाते हैं। मैंने प्यार किया से अपनी फिल्मी पारी खेलने वाले सबके चहेते सलमान का सिक्का आज भी बॉलीवुड में चलता है। इन्हें आज फिल्मों में काम करते हुए 20 साल से भी उपर का समय बीत चुका है।

इस बीच इनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया जिसमें पहला नाम संगीता ब बिजलानी का आता है इनके बाद इनका नाम जोड़ा गया सोमी अली के साथ। फिर सलमान का दिल एश्रर्या राय पर आया लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन ना चल सका। इनके बाद आई कैटरीना कैफ लेकिन आज-कल उनके अलगाव की ही खबरे हमेशा लाइम लाइट में रहती है। सलमान का साथ छोड़ कर ये हसिनाएं तो आगे बढ़ गयी लेकिन सलमान पिछे ही रह गये। उनका कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नही रह पाया।

अपने बनते बिगड़ते प्रेम संबंधो के कारण सलमान हमेशा ही सुर्खियों में रहे और कई तरह की बातें भी हुई लेकिन हो सकता है कि अब इन बातों पर विराम लग जाए क्योंकि अब सलमान खान ने खुद आगे बढ़ कर शादी की करने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन इसबार वो लड़की किसी मेट्रों से नहीं बल्कि छोटे शहर इंदौर से पसंद करेंगे।

सलमान का मानना है कि छोटे शहर की लड़कियां परिवार को हमेशा साथ लेकर ही चला करती हैं और सलमान के लिए हमेशा से ही परिवार बढ़कर रहा है। हम आपको बता दें की सलमान भी छोटे शहर इंदौर से ही ताल्लुक रखते हैं। इंदौर में पले-बढ़े हुए सलमान का मानना है कि छोटे शहर की लड़कियों में पारिवारिक मूल्य होते हैं।

अभी सलमान अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन सलमान के इंदौरी लड़की से शादी करने के ख्याल से अब इंदौर की लड़कियों को तो चांस मिल ही गया है अब देखते हैं कि सलमान का दिल किस पर आता है। हम तो यही चाहेंगे कि दबंग सलमान को उनकी सजनियां जल्द ही मिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X