#UffSalman: लूलिया और कैटरीना को साथ में क्या मैनेज किया!
खबरें थीं कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान लूलिया वंतूर के साथ नज़र आने वाले हैं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। बल्कि सलमान वहां कैटरीना कैफ के साथ घुलते मिलते दिखे।
कैटरीना कैफ, इस पार्टी में कबीर खान के साथ पहुंची थीं जो कि आजकल सलमान खान की अगली फिल्म ट्यूबलाइट के लिए हीरोइन ढूंढने में लगे हैं।
["सलमान - लूलिया के साथ डांस करना इतनी बड़ी बात भी नहीं!" - अभिषेक बच्चन]
बहरहाल, मुद्दा ये नहीं है, मुद्दा ये है कि सलमान खान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कैटरीना के साथ घुलने मिलने के बाद सीधा पहुंचे लूलिया वंतूर के साथ डिनर करने।
और ये था फैमिली डिनर जहां सलमान की बहनें अर्पिता खान, अलविरा खान भी अपने पति आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री के साथ मौजूद थीं। हालांकि लूलिया को छोड़ कर ये सब लोग बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी थे।
["50 ही का हूं...जब बच्चे हो सकते हैं...तो बच्चे गोद क्यों लूं!" - सलमान]
लेकिन फिर भी लूलिया के लिए सब एक साथ कॉर्नर हाउस में डिनर करने पहुंचे और फिर वहां से देर रात निकले। वैसे हमेशा से ही सलमान को अच्छा बॉयफ्रेंड बनने में काफी देर लग जाती है। लेकिन इस बार वो परफेक्ट हो चुके हैं। जानिए कैसे -


Click it and Unblock the Notifications