सलमान की दो टूक बात - कैटरीना ने कहा कि जितनी फीस तुम लोगे, उतनी ही फीस मेरी भी होगी
Recommended Video

सलमान खान और उनकी खास दोस्त कैटरीना कैफ का रिश्ता काफी प्यारा और मज़ेदार है। इसकी झलक आप अक्सर देख ही लेते होंगे। हाल ही में कैटरीना कैफ के सलमान खान के साथ बिग बॉस 12 होस्ट करने की खबर थी। बिग बॉस लॉन्च के दौरान सलमान से ये सवाल पूछा जाना लाज़िमी था। अब कैटरीना पर चुटकी लेने का मौैका सलमान खान कैसे छोड़ते।
सलमान ने कहा कि मुझे लगता है कि ये सारी अफवाहें कैटरीना ने खुद ही उड़ा दी हैं। उसने मुझसे पूछा था कि इस बार बिग बॉस पर जोड़ियां आ रही हैं क्या। मैने उससे कहा, हां। तो कैटरीना ने बोला मैं भी होस्ट कर लूंगी। तुम अपनी फटाफट वाली होस्टिंग करना और मै पूरी स्क्रिप्ट फॉलो करूंगी।

लेकिन सलमान का असली पंच इसके बाद आया। उन्होंने कहा कि मैंने कैटरीना से पूछा कि फिर तुम फीस कितनी लोगी। तो उसने बोला कि जोड़ियों में बराबर का हिस्सा होता है। जितनी फीस तुम्हारी होगी, उतनी ही फीस मैं लूंगी।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ की प्यार से क्लास ली हो, उनकी नोक झोंक काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications











