सलमान को फिर हुआ प्यार
ऐसा लगता है कि सलमान अपने करियर में अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड्स के लिए याद किए जाएंगे। सलमान के करियर और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में उनकी अलग अलग गर्लफ्रेंड्स जो रही हैं।
ये लिस्ट शुरु होती है सोमी अली से, फिर संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और अब ब्रिटिश मॉडल हेजल। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड फिल्म के लिए सलमान के साथ शूटिंग कर रही ब्रिटिश मॉडल हेजल और सलमान के इश्क के चर्चे उतने ही गरम हैं जितने की आम आदमी में बजट के चर्चे।
सलमान खान और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग इन दिनों पुणे में चल रही है। इस फिल्म में हेजल भी हैं। अगर सूत्रों की मानें तो हेजल और सलमान फिल्म के सेट पर इस बेतकल्लुफी से पेश आते हैं कि लगता ही नहीं वो पहली बार मिल रहे हैं। हेजल ने शूटिंग के बाद सलमान को बाइक में पीछे बैठाकर पुणे शहर भी घुमाया।
सूत्र तो ये भी बताते हैं कि सलमान को हेजल उनके बेबाकपन के लिए पसंद हैं। वो ना सिर्फ सलमान के सामने उनका मजाक भी उड़ा देती हैं बल्कि उनके अंदर दूसरी अभिनेत्रियों की तरह सलमान को लेकर कोई घबराहट भी नहीं है। हेजल बहुत कूल होकर सलमान के साथ पेश आती हैं और सलमान को हेजल की यही अदा भा गई है।


Click it and Unblock the Notifications