..................... Salman Khan loses his judwaa for Saif Ali Khan | सलमान नहीं सैफ दिखेंगे जुड़वा पार्ट 2 में - Hindi Filmibeat

सलमान नहीं सैफ दिखेंगे जुड़वा पार्ट 2 में

salman-saif
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फिल्म जुड़वा के सीक्वल का निर्देशन साजिद खान करेंगे। इससे पहले इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इसमें मुख्य भूमिका सलमान खान ने निभाई थी। कुछ समय पहले तक यह खबर रही थी कि सलमान इस फिल्म के सीक्वल में काम करेंगे लेकिन अब उनकी जगह पर सैफ अली खान को साइन कर लिया गया है।

दरअसल सलमान इन दिनो कुछ ज्यादा ही व्यस्तचल रहे हैं। उनके पास अभी फिल्मों की भरमार है जिसके चलते उन्होंने जुड़वा के सीक्वल में काम करने से इंकार कर दिया है, वैसे इस ना के पिछे एक और कारण की भी चर्चा है वो यह कि सलमान को नाडियाडवाला और शाहरुख खान की नजदीकी रास नहीं आ रही है।

अब सलमान और शाहरुख की दुश्मनी तो जगजाहिर है। खैर अब बात तो यही समझ आ रही है कि इस फिल्म में सलमान नहीं दिखेंगे। वहीं निर्देशक साजिद खान भी का कहना है कि वो फिलहाल मैं निर्माता वासु भगनानी की फिल्म की शूटिंग में कर रहे हैं। इसका काम खत्म हो जाए तो ही वो जुड़वां के सीक्वल पर काम करेंगे। सलमान को तो दर्शकों ने काफी पसंद किया अब सैफ इस रोल में कितना फिट बैठते हैं ये तो फिल्म देखने पर ही समझ आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X