Oooo.. तो इनकी वजह से सलमान खान ने छोड़ी थी 'बाजीराव मस्तानी'!
[गपशप] संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का पोस्टर्स रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों को फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक काफी पसंद आया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद सलमान खान, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी थे।
लेकिन उसी वक्त सलमान और ऐश की ब्रेक-अप की खबरें सूर्खियां बना रही थीं। लिहाजा, दोनों ही एक्टर्स ने फिल्म को 'न' कह दिया। सलमान- ऐश से न सुनने के बाद संजय लीला भंसाली ने भी इस फिल्म को बंद कर दिया। लेकिन रणवीर- दीपिका की जोड़ी देखकर उन्होंने फिर से बाजीराव- मस्तानी बनाने की ठानी। और अब यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
salman khan aishwarya rai bachchan bajirao mastani sanjay leela bhansali ranveer singh deepika padukone priyanka chopra सलमान खान ऐश्वर्या राय बच्चन बाजीराव मस्तानी संजय लीला भंसाली


Click it and Unblock the Notifications