इन पर FULTOO फिदा हैं सलमान खान....पहले जान छिड़कते थे और अब फिल्में!
सलमान खान का दिल तो बच्चा है जी, कब, कहां, किस पर आ जाए ये कुछ कहा नहीं जा सकता। ज़्यादा समय नहीं बीता है, जब सलमान खान कृति सैनन पर इस कदर फिदा थे कि फिल्मों की लाइन लगा दी थी।
और अब यही हाल हो रहा है टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ। फिलहाल सलमान खान मौनी रॉय पर एकदम जान छिड़कने वाले लेवेल तक फिदा है और इसलिए जान के साथ साथ सलमान मौनी पर फिल्में भी छिड़क रहे हैं।

माना जा रहा था कि मौनी रॉय को सलमान खान के कहने पर अक्षय कुमार की गोल्ड में हीरोइन बनने का मौका मिल गया है लेकिन सलमान खान के लिए इतना ही काफी नहीं था। अब मौनी का नाम सलमान खान के एक और प्रोजेक्ट से जुड़ गया है।
अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान और कैटरीना कैफ रात बाकी नाम की एक फिल्म करने वाले थे। इस फिल्म को पहले कैटरीना कैफ और आयुष शर्मा करने वाले थे लेकिन अब कैटरीना के साथ सलमान आयुष को कैसे काम करने देते। तो सलमान ने फिल्म को टेकओवर कर लिया था।
लेकिन अब गपशप गली में खबरें तेज़ है कि आयुष रात बाकी से डेब्यू करेंगे और उनका साथ देंगी मौनी रॉय। अब जो भी है, सलमान के इस दिलफेंक अंदाज़ ने आयुष का भला कर दिया, जिनका लॉन्च कब से रूका हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications