सलमान खान VS रणबीर कपूर- क्रिसमस 2019 पर टल सकती है धमाकेदार टक्कर!
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र अब पोस्टपोन होकर 2019 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। बता दें, इसी दिन सलमान खान की फिल्म किक 2 भी रिलीज होने वाली थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो किक 2 अब पोस्टपोन हो चुकी है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है, जिस वजह से किक 2 को 2020 तक के लिए टाला जा सकता है।
#DeepVeer Wedding: करोड़ों की यह बॉलीवुड शादी- हर घंटे इतना हो रहा है खर्च!
किक 2 की रिलीज आगे बढ़ सकती है। जिसका फायदा तुरंत ही करण जौहर ने उठा लिया। अब क्रिसमस 2019 में करण जौहर के बैनर तले अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। यह धर्मा प्रोडक्शन की बिग बजट फिल्म है।

किक 2 की बात करें तो साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि किक 2 की स्क्रिप्ट उस स्तर की हो, जो इस फ्रैंचाइजी को और ऊपर ले जाए। फिल्म की जिस स्क्रिप्ट पर पहले चर्चा हो रही थी.. उसमें अब काफी तबदीली लाई जाएगी। एक बार फिर टीम नए सिरे से कहानी पर काम कर रही है। जाहिर है जब तक साजिद कहानी से खुश नहीं होंगे.. फिल्म प्रोडक्शन पर काम शुरु नहीं किया जाएगा।
बहरहाल, यूं भी सलमान अभी बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। ईद 2019 में अली अब्बास जफर की भारत के बाद सलमान दबंग 3 की शूटिंग करने वाले हैं। उम्मीद है कि दबंग 3 सलमान की अगली फिल्म होगी। ऐसे में किक 2 फिलहाल टलती ही नजर आ रही है।
यहां जानें सलमान खान ने किन फिल्मों को किया है साइन-


Click it and Unblock the Notifications