Oooo: तो ये थी सलमान की ज़िद...सुलतान ना सही, किक 2 ही सही...Hint दिलवाले
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान ने हाल ही में सुलतान की शूट रोक दी थी, कुछ कारणों से सबको याद है ना? दरअसल, सुलतान की कास्टिंग को लेकर काफी झंझट हुआ था क्योंकि सलमान को कोई और हीरोइन पसंद थी और आदित्य चोपड़ा को कोई और।
अब जाकर इस बात का खुलासा हो गया कि सलमान को अपनी पसंद आखिर कितनी पसंद थी। क्योंकि सलमान खान ने उन्हें किक 2 के लिए रिकमेंड किया है और अगर सूत्रों की मानें तो कृति सैनन किक 2 के लिए फाइनल हो चुकी हैं।
[सलमान खान के आने वाले 10 धमाके]
और किक 2 के लिए कृति ने सोनाक्षी और जैकलीन फर्नांडीज़ को पीछे करते हुए अपनी जगह बनाई है। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला की हीरोपंती डेब्यू के बाद से सलमान कृति के साथ काम करना चाह रहे थे।
दिलवाले के बाद तो सबने माना कि कृति सैनन वाकई बॉलीवुड की अगली बड़ी चीज़ हैं। वहीं उनके और वरूण धवन की जो़ड़ी को सबने काफी सराहा। अब माना जा रहा है कि कृति के पास के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें उनका और वरूण का भी एक प्रोजेक्ट शामिल है।
जानिए वरूण कृति ने दिलवाले में शाहरूख - काजोल से ज़्यादा क्यों जीता दिल -


Click it and Unblock the Notifications


