''सलमान खान की शादी होगी.. जल्द ही.. वो चाहें या ना चाहें..''
बिग बॉस 10 में आए एक स्वामी कंटेस्टेंट की मानें तो जल्द ही सलमान खान की शादी होने वाली है, वो चाहें या ना चाहें।
और इंतजार खत्म.. भारत में मोस्ट एलिजिबल बैचेलर सलमान खान जल्द ही शादी करने वाले हैं। जी हां, बिग बॉस 10 में आए एक स्वामी कंटेस्टेंट की मानें तो जल्द ही सलमान खान की शादी होने वाली है, सलमान चाहें या ना चाहें।
हालांकि सलमान खान ने इस बात को मजाक में टाल दिया, लेकिन काफी समय से सलमान के शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही है। सलमान और लूलिया वंतूर की शादी को लेकर अफवाहें रूकने का नाम ही नहीं ले रही। ऐसे में सलमान को लेकर यह भविष्यवाणी काफी दिलचस्प है।
''शाहरूख खान में सलमान खान जैसी बात नहीं....''

वैसे कई मौकों पर लूलिया को सलमान खान के साथ देखा गया है। कभी सलमान खान की मां के साथ, तो कभी फिल्म की शूटिंग के दौरान..
ये तस्वीर दिलचस्प है जहां सलमान और लूलिया दलाई लामा से मिल रहे हैं और अब वो धर्म गुरू से किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं पता नहीं, पर दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं।
सलमान खान के साथ लूलिया वंतूर.. फिल्म सुल्तान के सेट पर। लूलिया सेट पर अक्सर जाया करती थीं।
प्रीती ज़िटा के रिसेप्शन में सलमान खान अपने गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के साथ नजर आए.
सलमान खान की मां सलमा खान के साथ लूलिया वंतूर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।
हाल ही में लूलिया सलमान खान की फैमिली फ्रैंड्स बीना काक और उनके परिवार के साथ दिंखी।
काफी समय पहले यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जहां लूलिया को सलमान खान के फॉर्महाउस में छुट्टियां बिताते देखा गया था।
लूलिया वंतूर रोमानिया की मॉडल हैं जो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं.
सलमान खान की फैमिली के साथ डिनर करतीं लूलिया वंतूर.. हम्मम लगता है खान परिवार भी लूलिया को अपना चुके हैं।
फिल्म जय हो की शूटिंग के दौरान सलमान खान और लूलिया वंतूर की मुलाकात हुई थी। यहां देंखे तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications








