ALERT: सलमान खान के 'सुल्तान' में एक और सुपरस्टार.. होगा धमाका!
[गपशप] सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती कितनी गहरी है, यह तो हम सभी जानते हैं। अफवाहों की मानें तो हमें यह दोस्ती अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'सुल्तान' में भी देखने को मिलने वाली है। जी हां, सलमान खान ने फिल्म के निर्माताओं से इस बारे में बात की है।
फिलहाल संजय दत्त यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। फरवरी में जेल से बाहर आएंगे, जब सुल्तान की शूटिंग आधे में होगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म में एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए सलमान को संजय दत्त परफेक्ट लगते हैं। सलमान खान ने इस बात को लेकर आदित्य चोपड़ा से भी बात की है। लिहाजा, यदि वे मान जाते हैं तो हमें सुल्तान में सल्लू के साथ एक और स्टार देखने मिलेंगे।
यहां जानें सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications














