विवेक के साथ काम नहीं करेंगी कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा है कि वह फिल्मों में कभी भी अभिनेता विवेक ओबराय के साथ काम नहीं करेंगी।
'बॉलीवुड समाचार डॉट कॉम' के अनुसार भोपाल में संवाददताओं के साथ बातचीत में कैटरीना ने कहा,"मैं विवेक के साथ काम नहीं करूंगी।" उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का फैसला है। कैटरीना के मित्र और अभिनेता सलमान खान के साथ विवेक के अच्छे संबंध नहीं है।
कैटरीना ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने किसी के दवाब में नहीं लिया है। विवेक और सलमान के बीच संबंध इतने कटु हैं कि विवेक ने वर्ष 2003 में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सलमान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी।


Click it and Unblock the Notifications