ALERT: सलमान खान- कैटरीना कैफ.. और फिर चलेगा ROMANCE का जादू!
इस साल सलमान खान की भले ही एक फिल्म रिलीज हो रही हो, लेकिन आने वाले सालों के लिए सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लगी है। जी हां, कबीर खान के बाद राजकुमार संतोषी की फिल्म को भी दबंग खान की हामी मिल गई है। बता दें, 22 सालों के बाद डाइरेक्टर- एक्टर की यह जोड़ी हमारे सामने आएगी।
इतना ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के लिए सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ भी फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म से जुड़ी और भी कई बातें सामने आई हैं, जैसे कि यह एक सुपर- रोमांटिक फिल्म होगी।
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
'पार्टनर' से लेकर 'एक था टाईगर'.. तक सलमान- कैटरीना की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि इस फिल्म में इनके रोमांस का जादू चलेगा। बता दें, फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार ज्यादा अहम नहीं बताया जा रहा है।
राजकुमार संतोषी की इस फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा सलमान खान की बहन और कैट की दोस्त अलवीरा खान ने संभाला है। फिल्म अगले साल यानि की 2017 में रिलीज होगी।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

