'टाइगर 3'- सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म का पहला टीजर इस दिन होगा रिलीज!
सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग जोरशोर से जारी है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में चल रही है, जिसके बाद पूरी टीम वापस भारत आ जाएगी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 2021 मार्च से शुरु हुई है और इस साल के अंत तक खत्म होने की उम्मीद है।
अफवाहों की मानें तो टाइगर 3 का पहला पोस्टर और पहला टीजर इस साल के अंत में, यानि की क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। जबकि हर साल की तरह, 2022 में भी ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म को सिनेमाघर में लाने की प्लानिंग है।

टाइगर 3 में सलमान- कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी होंगे, जिनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के लिए इमरान ने अपनी बॉडी ट्रांसफार्मेशन दिखाया है। फिल्म में वो मुख्य विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में इमरान पाकिस्तान के 'टाइगर' का रोल अदा करते दिखेंगे, जिसका सामना पूर्व रॉ एजेंट अविनाश राथौड़ उर्फ 'टाइगर' से होगा।


Click it and Unblock the Notifications