..................... Salman Khan and Katrina Kaif to star in Ali Abbas Zafar's Khan - Hindi Filmibeat

तगड़ा RUMOR: सलमान का ईद 2019 धमाका....ये रही KHAN की फाइनल स्टारकास्ट

हाल ही में हमने आपको बताया कि अतुल अग्निहोत्री की अगली फिल्म अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का नाम है खान। सलमान खान के साथ फिल्म में मेन लीड फाइनल हो चुकी हैं और गेस करने की कोई ज़रूरत नहीं है। क्योंकि फिल्म की हीरोइन हमेशा की तरह हैं कैटरीना कैफ।

हालांकि सलमान की हर फिल्म के साथ पहला नाम होता है कैटरीना कैफ और आखिरी नाम कैटरीना कैफ कभी नहीं होता है। ऐसे में देखना है कि इस फिल्म में कैटरीना टिकती हैं या नहीं।

salman-khan-katrina-kaif-star-ali-abbas-zafar-s-khan

जबसे सलमान खान और कैटरीना कैफ के टाइगर ज़िंदा है में साथ लौटने की खबर आई तबसे सलमान खान और कैटरीना कैफ की खबरें भी आने लगीं। फिर खबर आई कि सलमान की वजह से कैटरीना को शाहरूख की बौने वाली फिल्म और आमिर की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी मिल गई।

फिर खबर आई कि सलमान खान की अगली फिल्म में भी कैटरीना कैफ ही होंगी। खबर ये भी है कि कैटरीना कैफ सलमान खान की फिल्म में एक कैमियो करेंगी।

अब यह कैमियो रेस 3 के लिए होगा या फिर सलमान खान की होम प्रोडक्शन वाली फिल्म के लिए जिसमें वो आयुष शर्मा को लॉन्च करेंगे ये नहीं पता।

कुल मिलाकर ये कि सलमान अपनी सारी मदद कैटरीना से पूरी दबंगई के साथ वसूल लेंगे। और सलमान को ना कौन करता है।

हम लेकर आए हैं उनकी 20 साल पुरानी कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देखकर आप अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगे कि कौन सी असली कैटरीना कैफ हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X