'टाईगर जिंदा है' के बाद.. एक और धमाका.. सलमान फैंस रहें तैयार!
अफवाहों की मानें तो टाईगर जिंदा है के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ ने एक और फिल्म साइन की है।
सलमान खान के लिए फिलहाल सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में एक बार फिर सलमान- कैटरीना की जोड़ी साथ आ रही है। इस जोड़ी की पिछली फिल्म थी 'एक था टाईगर'.. खैर, खुशी की बात यह है कि इस सुपरहिट जोड़ी ने एक साथ एक और फिल्म साइन की है।
'टाईगर जिंदा है'.. धड़ाधड़ शूटिंग खत्म कर रहे हैं सलमान खान.. दमदार!
अफवाहों की मानें तो सलमान- कैटरीना अतुल अग्निहोत्री की अगली फिल्म में दिखेंगे। यह फिल्म 2017 अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। यानि की इस दिसंबर टाईगर जिंदा है में सलमान- कैट साथ दिखेंगे। और 2018 में इनकी अगली फिल्म रिलीज हो सकती है।

टाईगर जिंदा है की बात करें तो सलमान- कैट ने ऑस्ट्रिया में फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल खत्म कर लिया है। जहां उन्होंने एक गाना और कुछ एक्शन सीन्स शूट किये। अब कुछ ही दिनों में मुंबई में यशराज स्टूडियो में फिल्म का सेकेंड शेड्यूल शुरु कर दिया जाएगा।
यशराज में शूट खत्म करने के बाद फिल्म की टीम फिर से ओवरसीज शूटिंग पर जाएगी। बता दें, फिल्म की शूटिंग 5 और देशों में होनी है। जो कि मई से शुरु होगी।
यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications