Leaked: क्या ये है सलमान - कैटरीना का टाईगर ज़िंदा है लुक?
सलमान खान और कैटरीना कैफ टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और फिल्म को लेकर आ रही डीटेल्स काफी दिलचस्प है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग शुरू होने वाली है और इस शूट के पहले की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। अब दोनों लीड एक्टर्स का लुक गलती से ही सही पर शायद लीक हो गया।
कोरियोग्राफर एशली लोबो ने फिल्म से जुड़े किसी पार्ट के कपड़े अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए और लिखा कि शॉपिंग जारी है। ये शायद कैटरीना और सलमान के लुक हैं, फिल्म के किसी गाने से जिसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।

सलमान और कैटरीना पूरी टीम को ऑस्ट्रिया में 15 मार्च से जॉइन करने वाले हैं। फिल्म के पहले शे़ड्यूल में कुछ एक्शन सीन और धमाकेदार स्टंट हैं। कैटरीना और सलमान दोनों ही इन स्टंट्स का हिस्सा होंगे।
वैसे भी फिल्म रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक से क्लैश हो रही है और रणबीर के इस First Look को देखकर तो सलमान की टाईगर के लिए खतरा साफ नज़र आ रहा है।
गौरतलब है कि एक था टाईगर की पूरी शूटिंग मिडल ईस्ट में हुई थी। अली इस फिल्म को एक लेवेल ऊपर लेकर जाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जिब्रालटर और मोरक्को जैसी रियल लोकेशन पर फिल्म को शूट करने की ठान रखी है।
["मुझे ये फिल्म नहीं करनी थी...अब ये केवल सलमान का सीक्वल है"]
अब सलमान इस बार किस तरह अली के कहर से बचेंगे पता नहीं। सुलतान के टाइम भी वो अली से परेशान हो गए थे और कहते दिखे थे कि इस आदमी को आज 90 किलो चाहिए तो एक हफ्ता बाद 130 किलो।
जानिए टाईगर ज़िंदा है से जुड़ी कुछ दिलचस्प अफवाहें और बातें जो आए दिन गपशप गली में सुनाई दीं -


Click it and Unblock the Notifications