#Copy: सलमान खान ने नकल तो कर ली....लेकिन अकल लगाई कि नहीं?
Recommended Video

हाल ही में सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर ज़िंदा है का नया गाना, दिल दियां गल्लां रिलीज़ हुआ है। इस गाने को इस साल का सबसे रोमांटिक गाना कहा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस गाने को रिलीज़ होते ही 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ भी मिल चुके हैं।
अब अली अब्बास ज़फर ने बताया कि ये गाना दरअसल, उनकी तरफ से यश चोपड़ा को ट्रिब्यूट है। अब सलमान खान ने आज तक यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया। वहीं कैटरीना ने उनकी आखिरी फिल्म में शाहरूख के साथ काम किया।

अब यश चोपड़ा के खूबसूरत गानों से सीधा सीधा मतलब हो जाता है शाहरूख खान से। हालांकि ऐसा नहीं है कि यश चोपड़ा ने केवल शाहरूख के साथ काम किया है।
लेकिन यश चोपड़ा की काफी रोमांटिक फिल्में, शाहरूख खान के नाम रहीं। बहरहाल, अब सलमान खान सीधा, शाहरूख खान के टक्कर का रोमांस दिखाना चाहते हैं।
लेकिन क्या आपको वाकई लगता है कि उनका नया गाना, यश चोपड़ा के रोमांस के लेवेल का है? हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।
आपकी मदद के लिए हम आपको यश चोपड़ा के कुछ बेहतरीन रोमांटिक गाने याद दिला दे रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications
