तगड़ा Rumor: ओ ओ जाने जाना पर साथ थिरकेंगे सलमान - कैटरीना, इस फिल्म के लिए
Recommended Video

सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री कितनी शानदार है ये तो बताने की ज़रूरत है नहीं और अब इस केमिस्ट्री का ढंग से इस्तेमाल किया जाएगा, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के बॉलीवुड डेब्यू में। इसाबेल कैफ की डेब्यू फिल्म टाइम टू डांस में सलमान खान, सलमान के चार्टबस्टर गाने ओ ओ जाने जाना पर थिरकते नज़र आएंगे।
इस फिल्म में इसाबेल कैफ के अपोज़िट होंगे सलमान खान के शिष्य सूरज पंचोली। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं स्टैनली डीकॉस्टा जो रेमो डीसूज़ा के असिस्टेंट रह चुके हैं। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं खुद रेमो डीसूज़ा। हालांकि रेमो खुद एक डांस फिल्म बना रहे हैं, ऐसे में टाईम टू डांस कितनी अलग होगी ये देखना दिलचस्प होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में रेमो डीसूज़ा रात में 3 बजे सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इससे पहले रेमो भारत के सेट पर भी सलमान से मिलने गए थे लेकिन वहां सलमान के टाईट शेड्यूल के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। खबरें थीं कि रेस 3 के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद सलमान और रेमो के बीच चीज़ें थोड़ा उलझ गई थीं।
रेमो की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर के हीरो हैं वरूण धवन जिन्होंने सलमान और रेमो के बीच की गलतफहमियां दूर करने की कोशिश की। और अब अगर सब ठीक रहा तो रेमो की फिल्म में सलमान अपनी ही फिल्म के गाने पर कैटरीना कैफ के साथ ठुमके लगाते नज़र आएंगे। देखिए सलमान के बेस्ट रोमांटिक गाने -


Click it and Unblock the Notifications