सलमान की शादी बन गयी नेशनल ईश्यू

वैसे शायद आपको याद हो कि इसी साल एक फिल्म आई थी मेरे ब्रदर की दुल्हन जिसमें इमरान खान अपने ब्रदर अली जफर के लिए एक आदर्श दुल्हन की तलाश करते हैं और उन्हें कैटरीना कैफ ही परफैक्ट लगती हैं। अब जब इमरान खान को कैटरीना कैफ में एक आदर्श दुल्हन मिल गयी तो फिर आम लोगों को भी शायद कैटरीना ही एक आदर्श दुल्हन ही लग रही होंगी। लेकिन सोचने वाली बात तो ये है कि क्या कैटरीना कैफ से खान बनना पसंद करेंगी? ज्ञात हो कि हाल ही में शादी डॉट कॉम द्वारा कंडक्ट किये गये सर्वे के मुताबिक 70 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कैटरीना कैफ सलमान के लिए आदर्श पत्नी साबित होंगी।
वैसे अभी तक सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई बड़ी और मशहूर एक्ट्रेसेस के जोड़ा गया है लेकिन जितना नाम कैटरीना कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है उतना तो शायद किसी और के साथ नहीं जोड़ा गया। संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय तक सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड के नाम से जानी गयीं लेकिन कभी भी लोगों ने सलमान के लिए इन एक्ट्रेसेस को सलमान के लिए एक आदर्श पत्नी नहीं कहा अब कैटरीना कैफ को सभी मिलकर सलमान खान की परफैक्ट मैच बता रहे हैं तो कुछ ना कुछ तो बात होगी कैटरीना में। जो लोग बिना किसी सवाल के अपने फेवरेट एक्टर की जिंदगी में कैटरीना को लाना चाहते हैं। लेकिन इन सभी से हम सिर्फ इतना ही कहना चाहेंगे कि ज़रा दुल्हन से भी तो उनकी पसंद नापसंद पूछ लिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications