लंच टेबल पर फिर साथ हुए रूठे सलमान- कैट

Salman Khan and Katrina Kaif
कहते है ना किसी को मनाना हो तो अच्छा खाना खिला दो, दिल की बात खुद ब खुद जुबां पर आ जायेगी। हम बात कर रहें उनकी जब वो साथ होते हैं तो भी उनकी बातें होती है और जब वो साथ नहीं होते तो भी उनकी ही बातें होती है, समझ गये ना, हम बात कर रहे हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ की। जो कि यशराज बैनर की फिल्म ' एक था टाईगर' फिल्म में साथ आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान है।

खबर आ रही है कि सलमान और कैट को एक साथ फिर से देखा गया है वो भी लंच टेबल पर, हुआ यूं कि फिल्म एक... के लिए फोटो शूट करवाना था जिसके लिए सलमान और कैट एक साथ एकत्र हुए थे। फोटोशूट के बाद सलमान ने कैट को अपने घर लंच पर आमंत्रित किया। जिसे कि कैटरीना ने स्वीकार भी कर लिया था।

हुआ यू कि सलमान के घर पर ही फोटो शूट रखा गया था, कैट वैसे भी सलमान के परिवार के बेहद करीब है, जिससे उन्हें लंच में आने पर कोई परेशानी नहीं हुई। आपको बता दें कि ऐसी खबरें आयी है कि सलमान और कैटरीना अलग-अलग हो गये है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में किसी को अंदाजा नहीं है। वैसे ये अच्छी खबर है कि दोनों सितारे एक साथ एक फिल्म में आ रहे हैं। हम दुआ करते हैं कि इस फिल्म में तो सलमान की कैटरीना हो जाये क्योंकि इस से पहले जितनी फिल्मे सलमान-कैट ने साथ की है उसमें कैटरीना सलमान की नहीं हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X