सलमान को जीतना आसान है: कैटरीना
बालीवुड के सबसे योग्य कुवांरे अभिनेता सलमान खान अपनी प्रेमिका कैटरीना कैफ से कोई भी बात नही छुपाते है वो सलमान की हर बात जानती है। सलमान को क्या पसंद है क्या नही।
कैटरीना भी लोगो से उनकी तारिफ करती रहती है। लोगो को उनकी कमजोरियां बताती रहती है। अभी एक साक्षात्कार में कैटरीना ने सलमान के व्यक्तित्व का एक नया पहलु उजागर किया है।
उन्होंने कहा है कि सलमान दिल के बहूत नाजुक है उन्हें बहुत आसानी से दोस्त बनाया जा सकता है। अगर आप अच्छी तरह से बात करने में माहिर हो तो समझिए सलमान आपके हो गए।
आप सलमान के सामने जाकर अपने आपको दुखी दिखाइए और सलमान से कहिए की आप इस दुनियां में बिल्कुल अकेले है आप का कोई दोस्त नही है आपका कोई प्यार नही करता है। बस सलमान आपके लिए दुखी हो जाएंगे।
अभी हाल में फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी सलमान के लिए कहा था कि उनका दिल सोना है।


Click it and Unblock the Notifications