फिर पास आ रहे हैं सलमान-कैटरीना?

दोनों के बीच की दूरियां किसी से छुपाये नहीं छुपी और कैटरीना ने खुद सलमान से अलग होने की बात स्वीकार की। मगर 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सारे गिले-शिकवे भूलकर कैटरीना सलमान को बर्थ डे विश करने उनके घर पहुंची।
देखिये तस्वीरें अप्सरा अवार्ड की | देखिये तस्वीरें स्टार स्क्रीन अवार्ड की
तो बॉलीवुड की फिजा में फिर दोनों के पैचअप के चर्चे शुरु हो गए। वैसे दोनों कई अवार्ड समारोह और पार्टियों में एकसाथ देखे जाते हैं मगर दोनों के बीच की दूरियां साफ दिखाई पड़ती थीं। पर अभी हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को सलमान की वैनिटी वैन में बैठकर खूब हंसते-बतियाते देखा गया।
सलमान अपनी आदत के मुताबिक कैटरीना की टांग खींच रहे थे और उनसे हिंदी में पूछ रहे थे कि इन दिनों वो बॉलीवुड में किसे डेट कर रही हैं? वैसे कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों के चाहने वाले चाहते हैं कि दोनों एक बार फिर से एक हो जाएं। वैसे आप क्या सोचते हैं इस बारे में?


Click it and Unblock the Notifications