कैट रख रहीं है सलमान का खास ख्याल
सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता लोगों के गले से अब नहीं उतराता क्योंकि दोनों ही लोगों से कहते फिरते हैं कि अब हमारे बीच कुछ भी नहीं है लेकिन दोनों ही एक दूसरे की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। फिलहान ये दोनों कबीर खान की फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के सिलसिले में क्यूबा में दिन बिता रहे हैं।
क्यूबा में काफी गर्मी है, और यहां का मौसम सलमान की सेहत के लिए सही हैं। इसी के चलते फिल्म यूनिट ने सोचा है कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा क्यूबा में ही शूट करें क्योंकि सलमान अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। ऐसे में कैटरीना भी सलमान का कुछ ज्यादा ही ख्याल रख रहीं हैं।
खैर अच्छा ही है वैसे एक बात तो है अगर इन दोनों के रिश्ते को नाम मिल जाता है तो इसमें बुराई ही क्या है वैसे भी इन दोनों की लाइफ में कोई नहीं है और इस कपल के दिल में आज भी एक दूजे के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है।


Click it and Unblock the Notifications