सलमान को कैटरीना के वैनिटी में मिलता है आराम!
सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता बॉलीवुड में अब एक बेहद ही इंट्रस्टिंग सवाल बन गया है। हर किसी कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है। ये दोनों एक तरफ मीडिया से यह कहते रहते हैं कि हम दोनों सिंगल हैं और हमारे बीच कुछ भी नहीं है लेकिन इसके बाद भी जब कभी एक दूसरे की जरूरत पड़ती है तो दोनों एक दूसरे के लिए तैयार रहते हैं।
यूं तो सलमान और कैट एक दूजे के लिए एक्स हो चुके हैं। लेकिन आज भी इस रिश्ते के डोर अब तक जूड़ी हुई है। शायद यही कारण है कि सलमान कैटरीना की चीजों को बीना किसी झिझक के यूज कर रहे हैं। जी हां सलमान इन दिनों कैटरीना की फेवरेट कार और वैनिटी वैन का जमकर यूज कर रहे हैं।
दरअसल इन दिनों कैटरीना शाहरूख खान के साथ लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं। अब उनकी गैर मौजूदगी में सलमान उनकी कार चला रहे हैं। साथ ही शूटिंग के लिए उनकी वैनिटी भी यूज कर रहे हैं, अब आप सोच रहे होंगे की कैट के अलावा तो बॉलीवुड में सलमान के कई दोस्त हैं तो फिर सलमान कैटरीना की ही वैनिटी क्यों यूज कर रहे हैं।
तो हम आपको बता दें कि सलमान अपनी वैनिटी के बाद कैट की वैनिटी में कंफर्ट फिल करते हैं। अब इसके पिछे भी एक कारण है कि जब सलमान और कैट के बीच प्यार भरा रिश्ता था तब सलमान और कैट अक्सर वैनिटी में ही मिला करते थे। सलमान को इस वैनिटी में आराम मिलना तो जाहिर सी बात है। लेकिन एक और कयास लगाई जा रही है कि कहीं ये दोनों एक बार फिर से करीब तो नहीं आ रहे!


Click it and Unblock the Notifications