सलमान कैटरीना का एक नया फसाना

खबर आ रही है कि मियां सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म एक था टाइगर के लिए क्यूबा में शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन यहां शूटिंग के अलावा भी कुछ और देखने को मिल रहा है। जी हां दोनों का प्यार, इस फिल्म ने कुछ समय के लिए कैट और सलमान के दिलों की दुरियां मिटा दी हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की शूटिंग के दौरान एक दूजे से बाते तो होती ही हैं। लेकिन शुटिंग के बाद भी यह जोड़ा एक दूसरे के साथ काफी समय बिताता है। अगर कैट सलमान को पसंद न करती तो क्या वो सलमान के साथ डिनर पर जातीं। इतना ही नहीं वो तो सल्लू के साथ काफी खुश भी दिखाई देती हैं। वेलेंटाइन डे के दिन भी यह कपल साथ ही थी। इससे कैट की खुशी का तो नहीं पता लेकिन हां सलमान बहुत ज्यादा ही खुश थे।

क्यूबा में सलमान और कटरीना का रोमांस ही नहीं बल्कि सलमान की दबंगई भी देखने को मिल रही है। वो फिल्म के डायरेक्टर भी बन बैठे हैं। वैसे इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं लेकिन खबर है कि सेट पर कबीर नहीं सलमान की ही चलती है। सलमान का जब मन होता है वह सीन बदल देते हैं।

दरअसल एक सीन में सलमान को गुंडों का पीछा कर उन्हें पिटना था पर यह सीन सल्लू को नहीं जमा। उन्होंने फिर से सीन लिखने को कहा और कुछ सुझाव भी दिये कि सीन में गुंडे उनकी ओर दौड़ते हुए आएं और वो उनकी पिटाई करें। अब सलमान किसी बात को बोले और वह ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता मजबूरन निर्देशक कबीर को फिल्म का वह सीन तुरंत बदलना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X