ईद 2019, सलमान खान की 'भारत'- तो क्या ऐसा होगा सलमान- कैटरीना का किरदार!
भारत के सेट से सलमान खान और कैटरीना कैफ की तस्वीर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही चर्चा है कि इस सीन में सलमान- कैट शादी कर रहे हैं। लेकिन बता दें, फिल्म में फिलहाल कोई ऐसा सीन फिल्माया नहीं गया है। यहां एक ट्विस्ट है।
सलमान खान, अक्षय कुमार के बाद- अब ये सुपरस्टार बनेंगे बॉक्सर
'भारत' कोरियन फिल्म Ode To My Father की हिंदी रीमेक है। लेकिन निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहानी में काफी तब्दीली की है। कुछ स्टार्स को देखते हुए तो कुछ देश के ऑडियंस को देखते हुए। फिल्म की कहानी 1947 से शुरु होती है, जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन होता है और हजारों परिवार बिछड़ जाते हैं। फिल्म का सफर 'भारत'(देश) और भारत (सलमान खान) का है। फिल्म की कहानी साल 2000 तक चलती है। कैटरीना एक नर्स के किरदार में हैं, जिससे भारत को प्यार हो जाता है।

फिल्म में सलमान- कैट के अलावा दिशा पटानी, तबू और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में हैं। बताया जा रहा है कि भारत में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। तबू फिल्म में बहन के रोल में दिखेंगी.. जबकि दिशा पटानी, कैटरीना कैफ और नोरा फतेही अलग अलग समय पर फिल्म में एंट्री लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications