इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द करेंगे सलमान खान.. लेकिन बिना स्क्रिप्ट के!
डेविड धवन की फिल्म जुड़वां 2 में सलमान खान और करिश्मा कपूर एक साथ दिखाई देंगे। जल्द ही दोनों के सीन शूट किये जाएंगे।
डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' अभी से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है और कोई शक नहीं कि वरूण जुड़वा भाईयों के किरदार में परफेक्ट दिख रहे हैं। खैर, फैंस को इस फिल्म का इसीलिए भी इंतजार रहेगा क्योंकि एक बार फिर 17 सालों के बाद सलमान खान- करिश्मा कपूर की जोड़ी यहां साथ दिख सकती है।
''मैं सलमान खान को निराश नहीं करना चाहता....''
हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि दोनों का किरदार कैसा होगा। साथ में दिखेंगे या अलग दिखेंगे। हाल ही में हुए प्रेस कांफ्रेंस में जब डेविड धवन से यह सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- हमें खुशी है कि दोनों एक्टर्स इस फिल्म में कैमियो करना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल हमारे पास उनके लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है।

डेविड धवन ने कहा- फिल्म की स्क्रिप्ट में कैमियो की जिक्र नहीं है। लेकिन यह फाइनल है कि सलमान- करिश्मा फिल्म का हिस्सा होंगे। उन्हें फिल्म में कहां जोड़ा जाएगा, यह जल्द फाइनल किया जाएगा।
बहरहाल, यहां जानते हैं हाल फिलहाल में कौन कौन से एक्टर्स ने कैमियो में दिखाया है कमाल-


Click it and Unblock the Notifications