सलमान-करीना की कैमिस्ट्री देगी शाहरुख-काजोल को टक्कर!
अशोका, रा.वन फिल्मों में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी दर्शकों को पसंद तो आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी चाहे वो बॉडीगार्ड हो या फिर दबंग का फेविकॉल से आइटम नंबर सभी जगह ये हिट ही रही।

वहीं शाहरुख खान और काजोल की जोडी बाजीगर से लेकर करन अर्जुन, कभी खुशी कभी गम तक में हिट ही रही। अब पांच साल बाद फिर से शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी दोबारा से सिल्वर स्क्रीन पर आ रही है और उन्हें टक्कर देने के लिए सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी भी उतरी है।
देखना ये है कि शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी के आगे करीना-सलमान खान की जोड़ी टिक पाती है या नहीं। बॉक्स ऑफिस की बात छोड़ें तो हमें इस बात का इंतजार है कि इन दोनों में से किस जोड़ी की कैमिस्ट्री दर्शकों को इस साल सबसे ज्यादा भाती है। आइये देखते हैं तस्वीरों मे करीना-सलमान और काजोल-शाहरुख की कैमिस्ट्री।
बजरंगी भाईजान में करीना-सलमान की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन कहना गलत ना होगा कि अभी तक तो शाहरुख और काजोल की कैमिस्ट्री के आगे सलमान-करीना नहीं टिक रहे।
दिलवाले में शाहरुख काजोल की जोड़ी देखने को दर्शक काफी बेताब हैं। देखिये पांच साल बाद भी ये जोड़ी कितनी खूबसूरत है।


Click it and Unblock the Notifications





