दबंग 3 की सबसे ज़बरदस्त डीटेल - सलमान खान - करीना कपूर और एक धमाका
सलमान खान स्टारर दबंग 3 की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी और फिल्म में अश्विनी मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ डायरेक्टर प्रभुदेवा का नाम पक्का है। लेकिन अब फिल्म में एक और डीटेल पक्की हो गई है और वो है करीना कपूर खान का आईटम नंबर। खबर है कि अरबाज़ खान ने एक शानदार आईटम नंबर के लिए बेबो को फाईनल कर लिया है।
हालांकि, दबंग 2 के गाने फेविकोल के लिए करीना कपूर और सलमान खान की धज्जियां हर कोई उड़ा चुका है। शबाना आज़मी ने तो साफ साफ इन गानों को चीप कहा था और सवाल उठाए थे कि स्टार ऐसे गाने साइन भी कैसे कर लेते हैं।

वहीं करीना कपूर को इससे पहले सिंघम के एक आईटम सॉन्ग के लिए बच्चों के साथ शूट करने पर भी काफी सुनाया गया था। जबकि वहीं सनी लियोन, किसी गाने को शूट कर रही थीं लेकिन सेट पर बच्चे थे तो उन्होंने शूट करने से मना कर दिया था। इसके लिए सनी की समझदारी की तारीफों के पुल भी बांधे गए थे।
अब एक बार फिर दबंग 3 में अरबाज़ खान करीना से आईटम नंबर करवाएंगे जबकि बॉलीवुड में लगभग सभी बड़े लोग आईटम नंबर से तौबा कर चुके हैं। करण जौहर ने तो माफी मांगी कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि इतने सालों तक वो कितनी बड़ी गलती कर रहे थे। वहीं आमिर खान ने भी माना कि वो आसानी से ऐसे गाने कर लेते थे बिना सोचे कि शब्द कितने घटिया हैं।
बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जिनके बोल सुनकर आपको गुस्सा आएगा -


Click it and Unblock the Notifications
