सलमान और कंगना करते हैं नॉटी हरकतें!
बॉलीवुड में हर दिन एक नई बात पता चलती है जिससे सबके कान खड़े हो जाते हैं। इस बार एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दबंग एक्टर सलमान खान के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
जिससे सलमान और कंगना रणाउत के संबंध सबकी नजरों में आ गए हैं। जी हां सलमान और कंगना की दोस्ती काफी समय से हैं। पिछले दिनों कंगना और सलमान हैदराबाद के एक कार्यक्रम में साथ गए थे। वहां पर नेहा भी मौजूद थी। फिर क्या था नेहा ने सलमान और कंगना के बारे में तरह तरह की बातें करनी शुरू कर दी।
उन्होंने यहा तक की यह भी कहा कि कंगना को सलमान के कमरे में जाते हुए देखा था। नेहा केवल यहीं पर ही चुप नहीं रहीं उन्होंने तो यह भी कहा कि जरूर दोनों साथ में नॉटी हरकतें करते होंगे।
बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि सलमान और कंगना लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं लेकिन किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि नेहा को कंगना और सलमान से क्या परेशानी हो गई जिसके चलते वो इस तरह की बातें खुले आम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications