#JustIn: सलमान ने रोक दी ट्यूबलाइट की शूट...कबीर खान ने माना - हुआ है झगड़ा!

ट्यूबलाइट शूटिंग के सेट पर सलमान खान और कबीर खान के झगड़े की बात काफी तेज़ी से फैल रही है और कबीर खान बस मामले को रफा दफा कर ही रहे थे कि सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग ही रोक दी!

सलमान खान और कबीर खान के बीच झगड़े की खबर गपशप गली में आग की तरह फैल रही है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि ट्यूबलाइट के सेट पर सलमान खान और कबीर खान के बीच, शराब को लेकर झगड़ा हो गया।

दरअसल, सूत्रों की मानें तो सेट पर सलमान खान के साथ फिल्म के कुछ लोग रात में पार्टी करते थे और पार्टी मतलब तो आप समझ ही रहे हैं। और 2 - 4 पेग के बाद सब डाउन हो जाते थे। नतीजा ये निकलता था कि अगले दिन कोई शूटिंग पर नहीं पहुंचता था।

Salman Khan Kabir Khan tubelight

बस इसी बात को लेकर कबीर और सलमान में बहस हुई। जिस पर सलमान काफी गुस्सा हो गए क्योंकि कबीर ने उन्हें साफ कहा कि उनकी पार्टी की वजह से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ रहा है।
[#Shock: सलमान ने पाकिस्तान की वजह से रिजेक्ट की फिल्म, शाहरूख ने की साइन !]

हालांकि आज ही कबीर खान ने एक तस्वीर डालते हुए इन सब बातों को अफवाह बताया। कबीर ने ट्विटर पर अपनी और सलमान की एक फोटो शेयर की और कहा कि जो भी कहानियां चल रही हैं, उनके साथ ये फोटो लगाइए, ज़्यादा सटीक बैठेगी।

हालांकि जहां एक तरफ कबीर सब ठीक करने की कोशिश कर ही रहे थे कि दूसरी तरफ सलमान खान शूटिंग बीच में ही छोड़कर मुंबई वापस चल दिए हैं। दरअसल, फिल्म का एक हफ्ते का शेड्यूल बाकी है लेकिन सलमान को एक दिन भी मनाली में नहीं रूकना है।
[#Jhatka: सलमान खान की ट्यूबलाइट ने तो फ्यूज़ ही उड़ा दिया!]

अब बिग बॉस की शूट में अभी भी दो दिन हैं, ऐसे में सलमान के अचानक वापस लौटने का कोई कारण नहीं दिखता। वैसे ये पहली बार नहीं है कि सलमान की हरकतों से उनकी टीम परेशान हो गई हो। सुलतान के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

हुआ यूं कि सलमान खान का लूलिया वंतूर बेबी को बेस वाला गाना लोग ताबड़तोड़ सुन रहे थे। लेकिन यशराज फिल्म्स को इसकी कोई खबर नहीं थी। सलमान ने गाना ट्विटर पर डालने से पहले फिल्म की टीम को बताया कि वो गाना डाल रहे हैं।

शूटिंग के दौरान सलमान सेट से छुट्टी लेकर पहाड़ों की सैर करते दिखाई दिए थे। सेट पर भी सलमान के आने जाने का कोई टाइम नहीं है। क्योंकि वो तो सुलतान थे।

सेट पर स्मोकिंग - यशराज स्टूडियो का एक रूल है कोई भी उनके सेट पर स्मोकिंग नहीं करता। लेकिन सलमान तो सलमान हैं। उन्होंने ये रूल तोड़ा भी और जब सेट पर मौजूद एक असिस्टेंट ने टोकने की कोशिश की तो उसकी क्लास भी लग गई।

वो रूल ही क्या जिसे सलमान ना तोड़ें तो वो बैठकर कश पर कश लगा रहे थे कि एक यूनिट बॉय को उन्हें मना करने को कहा गया। बेचारा डरते डरते सलमान के पास पहुंचा।

सलमान ने उसे देख कर अपनी वहीं I AM THE BOSS मुस्कुराहट दी और पूछा इस पूरे सेट पर मुझे कौन रोकेगा? हालांकि यशराज का ये रूल रणबीर से लेकर शाहरूख तक फॉलो करते हैं।

कुछ दिनों पहले सलमान ने एक और रूल तोड़ा वो था अपनी पर्सनल वैनिटी को स्टूडियो के अंदर पार्क करना। लेकिन सलमान तो सुलतान हैं, उन्हें कौन रोकेगा!

सलमान खान को फिल्म से काफी दिक्कतें आईं थीं और कई जगह वो सुलतान डायरेक्टर से सहमत नहीं थे। वहीं पहले भी वो फिल्म की हीरोइन को लेकर आदित्य चोपड़ा से सहमत नहीं थे।

कई बार तो सलमान खान ने अपने मन से फिल्म की शूट कैंसिल कर दी। नतीजा ये हुआ कि पूरी यूनिट बिना एक भी सीन शूट किए, वापस चली जाती थी।

सलमान खान से सुलतान की टीम अच्छा खासा परेशान थी। वो सेट पर अपनी मर्ज़ी से आते थे, अपनी मर्ज़ी से जाते थे, जब मन करता शूट करते, जब मन नहीं करता है शूट कैंसिल कर देते और फिर प्रमोशन भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X