SShhh: सलमान की अगली फिल्म का FIRST LOOK...कर देंगे रिजेक्ट?
हाल ही में खबर थी कि सलमान खान और कबीर खान ट्यूबलाइट के बाद अगली फिल्म में साथ में आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक सीनियर सिटिज़न बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, फैन्स ये खबर सुनकर इतने एक्साइटेड हो गए कि सलमान की एक फोटोशॉप तस्वीर भी शेयर करने लगे।
फैन्स का मानना है कि कबीर खान की अगली फिल्म में सलमान खान कुछ ऐसे लग सकते हैं। सबने इस तस्वीर को ही वायरल करना शुरू कर दिया। लेकिन अब सबका उत्साह ठंडा पड़ सकता है।

दरअसल, सलमान ने भले ही कबीर खान को मज़ाक में ये फिल्म करने के लिए हां कर दी हो लेकिन वास्तव में सलमान खान ये फिल्म नहीं करेंगे। दरअसल, इस फिल्म के लिए सलमान को प्रोस्थेटिक मेकअप करना होगा।
उन्हें वरिष्ठ नागरिक बनना है तो ये मेकअप ज़रूरी होगा लेकिन सलमान की मेडिकल हालत ऐसी नहीं है कि वो प्रोस्थेटिक मेकअप कर सकें। हालांकि हर फिल्म के साथ सलमान अपना दायरा बढ़ा रहे हैं।
तो हो सकता है कि बाकी एक्टर्स के साथ टक्कर लेने के चक्कर में सलमान इस बार ये एक्सपेरिमेंट भी कर ही डालें। वैसे भी सलमान हर फिल्म के साथ अपना स्तर ऊंचा करने की कोशिश कर रहे है।
तो इंतज़ार करिए सलमान की हां का। । वैसे जानिए, किन किन एक्टर्स ने अपने लुक के साथ किया है शानदार एक्सपेरिमेंट -


Click it and Unblock the Notifications