केवल खड़े होकर 300 क्लब में एंट्री होती है...सलमान एक्टिंग क्यों करें....डायरेक्टर को किया OUT!
अब सलमान खान और उनकी ज़िद के बारे में तो सबको पता है। कैसे सलमान खान के एटीट्यूड के आगे हर वक्त हर कोई हार जाता है। फिर भले ही वो फिल्म का डायरेक्टर ही क्यों ना हो। लेकिन कुछ डायरेक्टर ऐसे भी हैं जो सलमान की हां में हां नहीं मिलाते।
नतीजा ये होता है कि वो डायरेक्टर सलमान के करियर से और उनकी फिल्मों से आउट हो जाते हैं। और इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है कबीर खान। वो कबीर खान जिन्होंने सलमान को बजरंगी भाईजान के तौर पर उनका करियर बेस्ट दिया।

खबर है कि ये झगड़ा ट्यूबलाइट के दिनों का है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही खबरें थीं कि कबीर खान और सलमान खान के बीच काफी बड़ी अनबन हुई है। ये अनबन थी एक पार्टी को लेकर जो सलमान ने रखी। कबीर का मानना था कि अगर क्रू पार्टी करेगा तो सेट पर लेट आएगा।
बहरहाल, इतना ही नहीं, दोनों के बीच क्रिएटिव दिक्कतें काफी थीं। सलमान कबीर को सुझाव देते थे जो कबीर को पसंद नहीं आते थे। लेकिन सलमान वो चीज़ें फिल्म में रखना चाहते थे। दोनों के बीच कई बार सेट पर शब्दों की बहस हुई।
खैर, नतीजा ये हुआ कि ट्यूबलाइट सलमान और कबीर की आखिरी फिल्म बन गई और टाईगर सीक्वल में एंट्री मिल गई अली अब्बास ज़फर को। अब अगर अली अब्बास ज़फर की भारत भी हिट होती है तो सलमान और अली की जोड़ी ब्लॉकबस्टर कहलाएगी।
जहां तक रहा सवाल कबीर खान का तो वो फिलहाल रणवीर सिंह, शाहरूख खान और ऋतिक रोशन के साथ काम कर रहे हैं। वैसे सलमान के बारे में कबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान ही दो टूक बातें बोल दी थीं -


Click it and Unblock the Notifications

