तगड़ा Rumor: ट्यूबलाइट ट्रेलर को लेकर सलमान खान ने कर दिया है तमाशा!

सलमान खान और कबीर खान के बीच अनबन की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं लेकिन अब ट्यूबलाइट ट्रेलर को लेकर भी दोनों में जंग छिड़ गई है। सलमान खान को शाहरूख चाहिए ही चाहिए पर कबीर खान ने किया मना।

सलमान खान और कबीर खान के बीच काफी दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अब एक बार फिर दोनों ट्यूबलाइट के ट्रेलर को लेकर अड़ गए हैं। सलमान को ट्रेलर में शाहरूख खान चाहिए और कबीर खान को ट्रेलर में शाहरूख खान नहीं चाहिए।

सलमान खान का मानना है कि लोग उन्हें और शाहरूख को साथ देखकर फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे और वहीं कबीर खान का मानना है कि शाहरूख फिल्म के सबसे बड़े सीक्रेट हैं, ये तो सबको पता है ऐसे में सीक्रेट क्या है वो नहीं खुलना चाहिए।

salman-khan-kabir-khan-disagree-over-tubelight-trailer

गौरतलब है कि ट्यूबलाइट का ट्रेलर मई में रिलीज़ होने वाला है और इसे लेकर कबीर खान तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि वाकई कबीर खान का कहना सही है कि जब सबको पता है कि फिल्म में शाहरूख हैं तो इससे ज़्यादा कुछ ना ही बताना बेहतर होगा।

शाहरूख खान का ट्यूूबलाइट कैमियो 2017 के सबसे चर्चित कैमियो में से एक है। वहीं फिल्म का टीज़र दो दिनों में कभी भी आ सकता है और फैन्स इसके लिए एकदम एलर्ट बैठे हैं। माना जा रहा है कि टीजर में कोई डायलॉग नहीं होगा और इसे ट्रेलर के लिए बचा कर रखा जाएगा।

पहले भी कबीर खान सलमान खान की बात मानकर पछता चुके हैं और इसलिए वो ऐसी कोई गलती दोबारा नहीं करना चाहते हैं। आपको ट्रेलर से पहले बता देते हैं कुछ खास बातें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X