'कभी ईद कभी दिवाली' नहीं, 'भाईजान' होगी सलमान खान की नई फिल्म- बड़ा ट्विस्ट!
सलमान खान की 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज में बस चंद दिन बाकी है। इस ईद फैंस घर बैठे सलमान खान के साथ त्यौहार का लुत्फ उठाएंगे। इसके अलावा सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'टाइगर 3' को लेकर भी बिजी चल रहे हैं। 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी लेकिन कोरोना के चलते इस पर काम बंद है। वहीं सलमान खान का एक और प्रोजेक्ट 'कभी ईद कभी दिवाली' भी इन दिनों चर्चा में हैं।
'कभी ईद कभी दिवाली' का पिछले साल ऐलान हुआ। जिसमें पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान रोमांस करने वाले हैं। लेकिन अचानक इन दिनों सलमान खान की ये फिल्म अपने टाइटल को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही खबरें आई थीं फिल्ममेकर्स इस फिल्म के टाइटल को बदलने का विचार कर रहे हैं। अब नई डिटेल ये आई है कि फिल्म निर्माताओं ने इसका नया टाइटल तय कर लिया है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम 'भाईजान' रजिस्टर करवाया है। फिल्ममेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी का नाम भाईजान इस पर काफी सूट करता है। ये फिल्म एकता के संदेश को देती है जोकि सलमान खान की फैमिली से प्रेरित है।
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के बारे में बताया जा रहा है कि ये पारिवारिक फिल्म होगी जिसमें थोड़ा एक्शन और बढ़िया कहानी देखने को मिलेगी। खबरें हैं कि सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा आयुष शर्मा और जहीर इकबाल भी अहम भूमिका में हो सकते हैं।

सलमान खान नहीं चाहते कि बदले फिल्म का नाम
सलमान खान चाहते हैं कि उनकी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का टाइटल बदला न जाए। इसी नाम के साथ फिल्म की तैयारी हो। लेकिन मेकर्स को लगता है कि भाईजान नाम फिल्म के सब्जेक्ट को भी जस्टिफाई करेगा।

कब रिलीज होगी कभी ईद कभी दिवाली
फिलहाल सलमान की 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी करेंगे। जब ये फिल्म तैयार हो जाएगी तो ये यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल तो कोरोना के चलते सब ठप्प पड़ा है।

सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी
सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े पहली बार कभी ईद कभी दिवाली फिल्म में काम करने जा रही है। इस बड़े प्रोजेक्ट में भाईजान के साथ काम करने को लेकर वह काफी एक्साइटिड हैं।

अंतिम में भी नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रूथ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की वह शूटिंग पूरी कर चुके हैं जिसमें वह सिख कॉप के रोल में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











