#KyaSalmaan: एक बार फिर आमिर खान के पीछे पड़े गए सलमान खान
सलमान खान और आमिर खान के बीच पता नहीं कितना प्यार है लेकिन जब भी आमिर खान बेचारे कुछ अच्छा करने वाले होते हैं सलमान खान बिल्कुल तैनात खड़े हो जाते हैं, उनका प्लान चौपट करने के लिए और फिर बस मुस्कुरा देते हैं।
अब देखिए ना आमिर खान दंगल बना रहे थे तो सलमान खान ने पहले सुलतान बना डाली और बस हंस दिए। और अब सलमान खान ने फिर आमिर को छेड़ दिया।

हुआ यूं कि कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि आमिर खान अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर एक बायोपिक प्लान कर रहे हैं। राकेश शर्मा चांद पर कदम रखने वाले पहले भारतीय थे। इस प्रोजेक्ट पर रिसर्च भी चल रही है और स्पेस सूट पहनने के लिए आमिर खान बहुत एक्साइटेड थे।
[सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर खान]
लेकिन नहीं सलमान खान कहां मानते, उन्होंने स्पेस सूट में बिग बॉस 10 का प्रोमो शूट कर डाला। प्रोमो में वो चांद पर उतरते दिखाई देंगे। अब पता नहीं सलमान खान ने ये जानबूझकर किया या ऐसे ही मज़े में लेकिन फैन्स ने ये बात तुरंत ध्यान दी।
खैर अब अगर आपको आमिर खान के लिए बुरा लग रहा है तो ज़रा ठहरिए, वो पहले ही इतने पंगे ले चुके हैं, कि उनसे पंगे लेने में हर किसी को शायद केवल मज़ा ही आता है -
रूस्तम अक्षय
कुछ दिनों पहले आमिर ने कहा कि भारत सुरक्षित नहीं है और इसके बाद अक्षय ने कुमार ने कहा कि लोगोेंं को बोल्ड बयान देने से पहले सोचना चाहिए। अब आमिर खान अक्षय की रूस्तम के साथ दंगल रिलीज़ करने के पीछे पड़ गए हैं।
कुत्ता शाहरूख
अपने ब्लॉग में आमिर ने लिखा था कि शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि इसके पहले कि आप कुछ सोचें मैं बता दूं कि शाहरूख हमारे कुत्ते का नाम है।
सलमान खान
सलमान खान के बारे में हाल ही में एक पार्टी में आमिर ने कह दिया कि उन्होंने कभी फिल्मों के लिए उतनी मेहनत की ही नहीं। उन्हें तो सब कुछ थाली में सजाकर मिला है।
अमिताभ बच्चन की ओवरएक्टिंग
ब्लैक देखने के बाद आमिर खान ने कहा था कि उन्हें फिल्म ओवरएक्टिंग से भरी हुई लगी। वहीं जिस तरह एक छोटी अंधी बच्ची पर फिल्म में हिंसा की गई वो भी उन्हें नहीं पसंद आया।
फैज़ल खान को नज़रबंद
कुछ साल पहले आमिर खान के भाई फैज़ल खान मीडिया में आए और कहा कि उनके भाई ने उन्हें नज़र बंद कर रखा था और उनका करियर से लेकर ज़िंदगी तक चौपट कर दी है।
अनुपम खेर की पत्नी
आमिर के असुरक्षा बयान पर अनुपम खेर ने कहा था कि क्या उनकी पत्नी को आमिर ने नहीं बताया कि इस देश ने उन्हें आमिर खान बनाया है। इस पर आमिर ने जवाब दिया कि लगता है कि अनुपम को लगा किसी और किरण की बात हो रही है। गौरतलब है कि दोनों की पत्नियों का नाम किरण है।
सुलतान
आमिर खान को सुलतान से इतनी दिक्कतें होने लगी थीं कि फिल्म के बारे में सब कुछ वो पता करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने तो दंगल के लिए सुलतान का म्यूज़िक डायरेक्टर तक टीम में शामिल करने की ठान ली।
पीके
आमिर खान को जब लगा कि पीके की ओपनिंग उतनी तगड़ी नहीं है तो देश भर में ज़बर्दस्ती की पीके कंट्रोवर्सी करवाई गई। और इसका फायदा फिल्म को धमाकेदार तरीके से मिला।
कट्टी बट्टी
इस बार आमिर को किसी का मज़ाक उड़ाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। उनके कारनामे ने ही फिल्म को धो डाला। आमिर कट्टी बट्टी देखकर बहुत रोए और जिसने भी फिल्म देखी है वो अब इस बात पर हंस रहा होगा।


Click it and Unblock the Notifications









