Salman Khan ने Atlee से मिलाया हाथ? 'जवान' के रिलीज होते ही होगा बड़ा धमाका!

salman khan, atlee

बॉलीवुड के भाईजान, मेगास्टार सलमान खान.. अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और हैं और इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि सलमान खान एक और फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसको शाहरुख खान के 'जवान' निर्देशक बना रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्ममेकर अटली की जो इस वक्त शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं।

खबर है कि अटली एक प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ मेगास्टार सलमान खान नजर आएंगे। दरअसल सलमान खान ने अटली की फिल्मोग्राफी चेक की है और उनको वो काफी पसंद आई है।

इसके बाद सलमान खान की इच्छा है कि वो अटली के साथ काम करें। हालांकि प्रोजेक्ट को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। तमिल के निर्देशक अटली ने कम उम्र में ही कई दमदार फिल्में बनाई हैं और जवान के चलते उनका नाम सभी जान गए हैं।

पहले खत्म करेंगे जवान की शूटिंग-

सलमान खान के साथ हाथ मिलाने से पहले अटली अपनी फिल्म जवान की शूटिंग पूरी करेंगे जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म काफी तगड़े एक्शन पर आधारित है और इस फिल्म के प्रोमो ने ही सामने आकर धमाका कर दिया। शाहरुख खान काफी समय के बाद अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ वापसी करने जा रहे हैं।

सलमान खान वर्क फ्रंट-

सलमान खान 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे। 'टाइगर 3' दिवाली 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो पूजा हेगड़े, राम चरण और शहनाज गिल के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के लिए सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस परल कमाल का बिजनेस करने वाली है।

डेंगू से थे पीड़ित-

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान डेंगू से पीड़ित हैं और इसी के चलते उन्होने शूटिंग पर जाना बंद कर दिया था और कुछ दिन आराम किया है। हाल ही में वो आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे थे। सलमान खान फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं और बिग बॉस 16 की शूटिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X