18 साल बाद.. साथ आ रही है ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी.. सलमान खान और.....
सलमान खान की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाए.. तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' जरूर गिना जाएगा। बहरहाल, इस फिल्म के बाद ही एक्टर- डाइरेक्टर के बीच अनबन हो गई और दर्शक फिर इस जोड़ी को एक साथ कभी नहीं देख पाए।
ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो 18 साल बाद अब एक बार फिर यह जोड़ी साथ आ रही है। और अफवाहों की मानें तो ये फिल्म होगा 'शुद्धि'.. जिसे करण जौहर पिछले ना जाने कितने सालों से बनाने की बात कर रहे हैं। बहरहाल, खबर है कि संजय लीला भंसाली ने अमीष त्रिपाठी के किताब की राइट्स खरीद ली हैं।

वहीं, फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया है और सलमान एक ही शर्त पर फिल्म करने को तैयार हैं.. वो ये कि फिल्म का खुद संजय लीला भंसाली ही निर्देशन करें। हम्ममम.. कोई शक नहीं कि यह जोड़ी यदि साथ आती है कि धमाकेदार फिल्म की उम्मीद है।
Recommended Video

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











