किक के बाद भी साथ नज़र आएंगे सलमान-जैकलीन!

सलमान खान अपनी किक फिल्म की हिरोइन जैकलीन के आजकल कुछ ज्यादा ही करीब नज़र आ रहे हैं। जैकलीन की डायट से लेकर उनके डेली वर्कआउट तक को लेकर सलमान फ्रिकमंद रहते हैं। और अब खबर आ रही है कि इस साल रिलीज होने वाली फिल्म किक के बाद भी सलमान जैकलीन के साथ एक फिल्म करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के अनुसार आज सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी से मिले और उन लोगों ने मिलकर प्रीतीश नंदी की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी डिसकस किया। लेकिन फिल्म किस साउथ फिल्म की रीमेक है इस बारे में किसी को कोई आइडिया नहीं है।

खबर के अनुसार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज अपनी फिल्म किक की शूटिंग को लेकर मुंबई में महबूब स्टूडियो में थे। प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी भी महबूब स्टूडियो में आए और सीधे सलमान खान से मिलने स्टूडियो में गये। फिर सलमान खान, जैकलीन और प्रीतीश नंदी मिलकर प्रीतीश की अगली स्क्रिप्ट को लेकर बातें करते रहे। सलमान भी काफी इंटरेस्ट के साथ प्रीतीश की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ रहे थे। जैसा कि करीबी सूत्रों ने जानकारी दी ये फिल्म की स्क्रिप्ट किसी साउथ फिल्म की रीमेक है। लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी कंफर्म जानकारी नहीं मिली है। सलमान खान का साउथ रीमेक फिल्मों से काफी लगाव रहा है। और उन्होंने हाल ही में जय हो के फ्लॉप होने के बाद भी कहा कि अगर उन्हें कोई अच्छी साउथ की रीमेक फिल्म मिलेगी तो वो जरुर करेंगे।

वैसे भी सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज पिछले कुछ समय से काफी करीबी और अच्छे दोस्त बन गये हैं। जैकलीन तो सलमान खान की बॉडी और उनकी फिटनेस पर ही मर मिटी हैं। जैकलीन खुद भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। सलमान भी जैकलीन की फिटनेस को लेकर उन्हे काफी टिप्स देते रहते हैं और शूट के दौरान जैकलीन का काफी ख्याल भी रखते हैं। अब सलमान खान की दोस्ती तो किसी को भी लकी बना देगी। जैकलीन भी आजकल इसी लक के साथ हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X