..................... Salman Khan and Jacqueline Fernandez sizzle up in a new photoshoot - Hindi Filmibeat

#ViralPics: सलमान के साथ हॉट दिखने में ऐसा डूबीं...कि असली मुद्दा ही भूल गईं!

बींग ह्यूमन के लिए सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ किया है एक ज़बर्दस्त फोटोशूट। जैकलीन फर्नांडीज़ बींग ह्यूमन ज्वेलरी ब्रांड की एंबैज़डर बन चुकी हैं।

हाल ही में खबर थी कि सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज़ को बींग ह्यूमन ज्वेलरी का ब्रांड एंबैज़डर चुना है। इस लेबल का लॉन्च भी हाल ही में हुआ जहां सलमान खान और उनका परिवार नज़र आया था।

अब बींग ह्यूमन ज्वेलरी के लिए सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ एक धमाकेदार फोटोशूट किया है। और वाकई इस फोटोशूट में दोनों ज़बर्दस्त लग रहे हैं।

Salman Khan being human

लेकिन दिक्कत कुछ और है। दरअसल, जैकलीन इस फोटोशूट में इतनी हॉट लग रही हैं कि असली मुद्दा कहीं पीछे छूट गया। ये फोटोशूट दरअसल, बींग ह्यूमन ज्वेलरी लाइन के लिए था। लेकिन ना सलमान और ना ही जैकलीन, किसी के गहनों पर तो ध्यान ही नहीं जा रहा है।
[जब 25 वाला सलमान हो तो कोई 50 वाला सलमान क्यों ले!]

वैसे जैकलीन फर्नांडीज़ आजकल अक्षय कुमार के साथ अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उनकी ये तस्वीरें ही देख लीजिए।
[Must See Pics:अक्षय कुमार वही, बस ऐश्वर्या की जगह जैकलीन हुईं IN]

बस दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि सब सलमान और जैकलीन को ही देखते रह जा रहे हैं। काफी दिन से खबर थी कि सलमान खान करण जौहर के साथ मिलकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं।

इस फिल्म में कैटरीना कैफ हैं, इस बात की हवा उड़ाई गई। ये बात तब की है जब कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर से ताज़ा ताज़ा ब्रेकअप हुआ था। वो अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थीं ।

और इसीलिए वो अपने पुराने दोस्तों से मेल जोल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं। लेकिन फिर खबर आई कि फिल्म में कैटरीना कैफ को जैकलीन फर्नांडीज़ ने रिप्लेस कर दिया है।

इतना ही नहीं, खबर पक्की थी कि सलमान खान की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ ही काम कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ को तरूण मनसुखानी की अगली फिल्म के फाइनल हो चुके हैं। एक तो दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश है और दूसरा ये कि साथ में दोनों काफी अच्छे लग रहे थे।

अगर सूत्रों की मानें तो किक 2 के लिए सलमान खान के अपोज़िट और कोई नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज़ ही होंगी। और साजिद खान को ये जोड़ी इतनी पसंद है कि वो अपना लीड पेयर नहीं बदलेंगे।

वैसे अगर ऐसा हुआ तो किक 2 जैकलीन फर्नांडीज़ और साजिद खान की पांचवी फिल्म होगी। हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, ढिशूम और किक में वो पहले ही नज़र आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X