..................... Salman Khan and Jacqueline Fernandez first pic from kashmir - Hindi Filmibeat

सलमान खान का रेस 3 क्लाईमैक्स, ये रही #FirstPic, होगा धमाकेदार ट्विस्ट

सलमान खान आजकल रेस 3 का आखिरी शेड्यूल पूरा कर रहे हैं और अब सलमान और जैकलीन पहुंच चुके हैं फिल्म की शूटिंग करने कश्मीर। कश्मीर से दोनों की पहली तस्वीर बाहर आ चुकी है।

तस्वीर में जैकलीन थोड़ी सी डरी हुई हैं और साथ में हैं सलमान। जैकलीन डरते हुए गाड़ी चला रही हैं। अब जिनको रेस और रेस 2 याद है, फिल्म केवल ट्विस्ट, गाड़ियां और धमाकेदार सस्पेंस की बदौलत दर्शकों को पसंद आई थी।

salman-khan-jacqueline-fernandez-first-pic-from-kashmir

रेस 3 की इस तस्वीर से भी ये तय लग रहा है कि फिल्म के ट्विस्ट तो शानदार होंगे। सूत्रों की मानें तो फिल्म का क्लाईमैक्स का कुछ हिस्सा बचा था जो अब शूट किया जा रहा है।

रेस 3, ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ होगी। और फिल्म से ज़ोरदार धमाके की उम्मीद की जा रही है। हालांकि सलमान आगे से और पीछे से पूरा पैक हो चुके हैं।

जहां, 1 जून को रिलीज़ हो रही है, सोनम कपूर - करीना कपूर - शिखा तल्सानिया - स्वरा भास्कर स्टारर वीरे दी वेडिंग। वहीं 29 जून को रिलीज़ हो रही है रणबीर कपूर स्टारर संजू।

इसका मतलब है कि सलमान की रेस 3 के लिए स्कोप बहुत ही छोटा बचा है। ये शूट पहले बाहर कहीं होने वाला था। सलमान के जेल से लौटने के बाद उनकी सहूलियत के लिए विदेश में शूट नहीं रखा जा रही है। गौरतलब है कि सलमान को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल जेल की सज़ा हुई है।

सलमान जहां शूट कर रहे हैं वहां वो पहले भी बजरंगी भाईजान के लिए शूटिंग कर चुके हैं। उस दौरान शूटिंग के दौरान उनके माशाल्लाह वाले पोस्ट काफी वायरल होते थे।

वैसे अगर ये रेस 3 का क्लाईमैक्स शूट हो रहा है तो फिल्म के ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए सब काफी उत्साहित होंगे। जानिए बॉलीवुड फिल्मों के कुछ फेवरिट क्लाईमैक्स और ट्विस्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X